साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन ही लगने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ऐसा सूर्य ग्रहण करीब 27 साल बाद दोबारा लग रहा है। बता दें कि साल 1995 में भी दिवाली के अगले दिन ही सूर्य ग्रहण पड़ा था। जानिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल, समय और किन शहरों में किस समय दिखेगा ग्रहण।
मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। इसके अलावा भारत में सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता सहित कुछ जगहों पर दिखाई दे सकता है।