अयोध्या। रामनगरी में तैनात उप निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। उपनिरीक्षक को पुलिस चौकी नयाघाट पर पब्लिक से बात करते समय हार्ट अटैक आया। उन्हें गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी ग्राम सदरपुर थाना बिल ग्राम जनपद हरदोई के रहने वाले थे। घटना की सूचना फोन के जरिए उनके परिजनों को दे दी गई है।

उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय रामनाथ त्रिवेदी कोतवाली अयोध्या में नियुक्त थे। घटना पर पुलिस विभाग ने शोक जताया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पत्नी ज्ञानवती त्रिवेदी को घटना की जानकारी दे दी गई है।

सावन होने के कारण 22 जुलाई के बाद से ही नगर में काफी भीड़ है। वो नयाघाट चौकी सरयू घाट और राम की पैड़ी के साथ लता चौक और धर्मपथ की गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखते थे। उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ ने 16 दिसंबर 2023 को अयोध्या कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया था। वे करीब 59 साल के थे। पुलिस विभाग में उन्होंने 1983 से अपनी सेवा आरंभ की थी।