मेरठ. प्री मानसून की बारिश ने मेरठ और आसपास के जिलों में लोगों को गर्मी से राहत दी है। रविवार और सोमवार को हुई बारिश के बाद मेरठ का अधिकतम तापमान 10°C गिर गया। बारिश से पहले तापमान 42°C तक पहुंच रहा था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 30°C रहा।
आज भी बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एम शमीम का कहना है की बुधवार को बूंदाबांदी की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के कारण यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम बदला है। इसी सप्ताह केरल में मानसून दस्तक दे देगा।
31°C रहेगा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 31°C रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 20°C रहने की संभावना है। मंगलवार रात को भी हवा की स्पीड 12 किमी प्रति घंटे की रही। बुधवार को 15 किमी तक स्पीड से हवा चलने का अनुमान है। 26 मई से मौसम साफ रहेगा।