नई दिल्ली. देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें किसानों से जुड़ी विभिन्न महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। स्कीम के अंतर्गत हर साल भारत सरकार किसानों को तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। अब तक भारत सरकार कुल 12 किस्त के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं आने वाले वक्तों में केंद्र सरकार जल्द ही 13वीं किस्त देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
अगर आप भी 13वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ कामों को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप इन कामों को समय रहते नहीं करते हैं। इस स्थिति में आप 13वीं किस्त के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में विजिट करके आसानी से अपने भूलेखों का सत्यापन करा सकते हैं।
इसके अलावा आपको अपने स्टेटस भी चेक कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि फॉर्म या बैंक खाते में आपके द्वारा गलत जानकारी तो दर्ज नहीं की गई है। अगर इसमें किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज हो रही है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इन डिटेल्स को अपडेट करा लेना चाहिए।
वहीं अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको इस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
भारत सरकार जनवरी महीने में किसी भी तारीख को किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। गौरतलब बात है कि सरकार ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।