मैनपुरी। मैनपुरी में युवक का नकली किन्नरों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट कर किन्नर बना दिया। पीड़ित का आरोप है वह किन्नरों के यहां खाना बनाने का काम करता था। किन्नरों नें उसको बेहोश करके उसका ऑपरेशन करा कर उसको भी किन्नर बना दिया। पीड़ित ने कोर्ट से शिकायत करके आर
.
मामला किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवक ने कोर्ट को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह पेशे से मजदूर है और वह मजदूरी पर कोई काम करता है। उसे कुछ इटावा के रहने वाले किन्नर मिले। वह लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बने हैं। वह इटावा में उन किन्नरों के यहां 10 हजार रुपये महीने पर खाना बनाने का काम करता था। आरोप है किन्नरों ने उसके खाने में कुछ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। किन्नरों ने मिलकर के 2 अक्टूबर 2022 को ऑपरेशन कराकर उसका प्राइवेट पार्ट हटा दिया। होश आने पर विरोध किया तो किन्नरों ने उसकी 2 महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा।
इसके बाद उसने इटावा पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब उसने ज्यादा विरोध किया तब किन्नरों ने उसको इटावा क्षेत्र का कुछ हिस्सा उसको मांगने के लिए दे दिया तथा उससे कहा कि उसके परिवार का भरण पोषण करने के लिए उसको 20 लाख रुपए देंगे ऐसा वादा किया। लेकिन आरोपियों द्वारा उसके साथ कोई वादा पूरा नहीं किया गया और उसको जनपद इटावा में आरोपियों नें साठगांठ कर कई बार झूठे मुकदमा में फंसा दिया।
पीड़ित व्यक्ति ने कोर्ट को दिए गए शिकायती पत्र में यह भी बताया की किन्नर बच्चों और लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे भीख मंगा कर उनसे गलत काम भी करते हैं। जिसकी शिकायत उसने इटावा पुलिस थाना और एसपी से की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
कोर्ट के आदेश पर किशनी थाना पुलिस ने कामिनी उर्फ़ निर्मल, काजल उर्फ़ साजिद, वर्षा उर्फ रईस अहमद,नंदिनी उर्फ भोलू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी किशनी अनिल कुमार सिंह ने बताया कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।