नई दिल्ली।द कश्मीर फाइल्स को रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो गए हैं। अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि यह सच्चाई की जीत है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। यह अपनी रिलीज के दिन से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करती रही है। खास बात यह है कि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई में भी बढ़ोत्तरी होती रही।

अब 50 दिन पूरे होने पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, ’आज द कश्मीर फाइल्स को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 50 दिन पूरे हुए। यह फिल्म अभी भी सफलतापूर्वक चल रही है। यह सच्चाई की जीत है, यह इंसानियत की जीत है। यह लोगों की फिल्म है। सभी का धन्यवाद। सभी को न्याय का हक है।’ इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैस इसमें द कश्मीर फाइल्स के रिलीज के 50 दिन पूरे होने के बारे में बताया गया है। द कश्मीर फाइल्स ने वर्ल्ड वाइड 339.49 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है

गौरतलब है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने वर्ल्ड वाइड 339.49 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। यह फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई हैस इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से जबरन भगाए जाने के बारे में विस्तार से बताया गया हैस यह फिल्म 1990 के दशक की घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी आत्मीयता और भावुकता भी नजर आई है।