सूर्य ग्रहण 2021: तिथि और समय
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण का समय सुबह 10.59 बजे से शुरू होकर दोपहक 3.07 बजे तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा
यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा।
अशुभ प्रभावों से बचने करें ये उपाय
1. सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर से बाहर नहीं निकले।
2. ग्रहण काल के समय ईष्ट देव के मंत्र का जाप करें।
3. सूर्य ग्रहण के दौरान 'ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नोः सूर्यः प्रचोदयात' मंत्र का जाप करें।
4. ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डालकर रखें, ताकि दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
5. ग्रहण के दौरान भोजन पकाना और सेवन करना वैध माना गया है।
6. ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करें।
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
</a