नई दिल्ली : तेरा घर जाएंगा इसमें… बिग बॉस के विनर एमसी स्टैन का यह डायलॉग आपने सुना होगा। अपने 80 हजार के जूते दिखाते हुए एमसी स्टैन कहते हैं कि तेरा घर जाएंगा इसमें। इस पर कई सारे मीम्स भी बने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूतों की कीमत कहां तक जा सकती है। एमसी स्टैन के 80 हजार के जूतों को छोड़िए, दुनिया का सबसे महंगा जूता 19.9 मिलियन डॉलर का है। यानी 1,63,93,92,088 रुपये। जूते काफी अलग-अलग प्राइस रेंज में आते हैं और ये अलग-अलग मटेरियल से बने होते हैं। अमीर लोगों में जूते सोशल स्टेटस का प्रतीक भी माने जाते हैं। जूते के डिजाइन की क्वालिटी जितनी बढ़िया होगी, उनकी कीमत उतनी ही अधिक होगी। इसलिए प्रीमियम शूज डिजाइनर अपना जूता बनाने में बेहद महंगे मटेरियल का इस्तेमाल करते हैं। आइए दुनिया में अब तक बेचे गए 5 सबसे महंगे जूतों के बारे में जानते हैं।

हां, आप सही सुन रहे हैं। इस हील वाले शूज की कीमत 19.9 मिलियन डॉलर यानी 1.63 अरब रुपये है। मून स्टार शूज अब तक बिका दुनिया का सबसे महंगा जूता है। यह जूता प्योर गोल्ड से बना है। इसमें 30 कैरेट के हीरे लगे हैं। साथ ही यह 1576 के एक उल्कापिंड से बनाया गया है। अर्थात इस शूज में अंतरिक्ष का भी मटेरियल है। जूते में गगनचुंबी आकार की हील सोने से बनी है और वैंप हीरे से ढकी है। 24 कैरेट सोने से बने इन जूतों की पहली जोड़ी एंटोनियो विएट्री द्वारा साल 2017 में बनाई गई थी। इन्हें ग्राहकों तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया था।

पैशन डायमंड शूज की कीमत 17 मिलियन डॉलर (1,39,99,06,650 रुपये) है। जदा दुबई और पैशन ज्वेलर्स ने मिलकर इसे बनाया था। इसमें दो 15 कैरेट डी-ग्रेड डायमड हैं। साथ ही ट्रिम को सजाने के लिए अलग से 238 हीरों का इस्तेमाल भी हुआ है। इन जूतों को प्योर गोल्ड से बनाने में स्किल्ड शूमेकर्स को 9 महीने का समय लगा। यह अभी बिका है या नहीं, इसका पता नहीं चल सका है।

डेबी विंघम हाई हील्स की कीमत 15.1 मिलियन डॉलर (1,24,34,46,495 रुपये) है। डेबी विंघम भव्य वस्तुएं बनाने में काफी अनुभवी है। इसे इस भारी भरकम कीमत वाले जूते को बर्थडे गिफ्ट के रूप में बनाने का ऑर्डर दिया गया था। इसकी हाई हील में दुनिया के कुछ सबसे महंगे रत्न जड़े हुए हैं। plaque सोने से बनी हुई है। जबकि जूते की बॉडी प्लैटिनम से बनी है। इन जूतों के बाकी हिस्से में इस्तेमाल किया गया चमड़ा 24 कैरेट सोने से रंगा गया है। इस जूते को 18 कैरेट सोने के धागे का इस्तेमाल करके सिला गया था।

हैरी विंस्टन रूबी स्लीपर्स की जोड़ी को 4,600 माणिकों के इस्तेमाल से बड़ी मेहनत से बनाया गया था। ये जूते विलासिता की पराकाष्ठा हैं। इन जूतों में 50 कैरेट के हीरे के अलावा 1350 कैरेट के माणिक भी शामिल हैं। इन जूतों की कीमत 3 मिलियन डॉलर (24,70,42,368 रुपये) है।

स्टुअर्ट वीट्ज़मैन रीटा हेवर्थ हील्स की कीमत भी 3 मिलियन डॉलर (24,70,42,368 रुपये) है। रिटा हेवर्थ पुरानी हॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक है। स्टुअर्ट वेट्जमैन ने इनके झुमके की एक जोड़ी को जूतों में बदल दिया। झुमके जूतों के सेंटर में दिखाई देते हैं। इस जोड़ी के पैर के अंगूठे के चारों तरफ साटन रफल हीरे, नीलम और माणिक सहित कई मूल्यवान रत्नों से अलंकृत हैं। ये जूते ओपन-टो हील्स हेवर्थ की बेटी राजकुमारी यास्मीन आगा खान के पास हैं।