मेरठ. मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी के आसार बन रहे हैं। तापमान भी 40 डिग्री के पार जा सकता है। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा था। बता दें कि बुधवार की शाम को आफत बनकर बरसी बारिश के बाद गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी मौसम के साफ रहने के संकेत हैं। शुक्रवार की सुबह साफ आसमान पर धूप खिली।
ऐसी रहेगी हवा की गति
शुक्रवार से कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। बता दें कि अप्रैल में सूर्य देव के तेवर तल्ख रहे। मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हवा की दिशा सुबह के समय उत्तर पूर्वी रहने के साथ प्रति घंटा 7/11 किमी और दोपहर से उत्तर पूर्वी गति की प्रति घंटा 7/22 किमी हवा की रफ्तार रहेगी। इसके अलावा आर्द्रता 43 प्रतिशत रहेगी।
कई दिनों बाद 40 के नीचे आया पारा
बुधवार रात मौसम बिगड़ने के बाद गुरुवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार से पहले कई दिनों तक तापमान 40 के पार पहुंच रहा था। गुरुवार को तापमान गिरने से काफी राहत मिली। दो दिन पूर्व बुधवार रात में मौसम ने अचानक करवट बदली। आंधी के साथ आई बारिश ने मुसीबत जरूर ला खड़ी कर ली। लेकिन गर्मी से काफी राहत मिल गई। गुरुवार को कई दिनों बाद तापमान 40 के नीचे पहुंचा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी। गुरुवार का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम व न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री कम रहा।
प्रचंड धूप से सामना
माह में 20 दिन तो हीट वेव का प्रकोप रहा। आम जनमानस हलकान होता नजर आया। एक बार फिर प्रचंड धूप से सामना होगा और ऐसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस बीच बारिश से गेहूं की थ्रेसिंग को ब्रेक लग गया। बारिश कई फसलों के लिए मुफीद साबित होगी। शुक्रवार को मेरठ के आसपास के जिलों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।