अमृतसर| मजीठा थाने के अधीन पड़ते एक गांव में रहने वाले युवक ने अपनी ताई से दुष्कर्म कर डाला। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है।

इंस्पेक्टर स्नेह लता ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है और 20-25 दिन बाद घर लौटता है। इसका फायदा उठाते हुए उसके पति के भतीजे ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया।

भतीजे ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। शर्म के कारण उसने परिवार से इस बारे में कोई बात नहीं की। एक दिन आरोपित ने फिर उसे दुष्कर्म की कोशिश की। यह बात उसके भतीजे की पत्नी को पता चल गई और उसने विवाद करना शुरू कर दिया।

एक दिन भतीजे की पत्नी ने उसके पति पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया। अब भतीजा उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी और केस दर्ज करवाया।