नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घूमने-फिरने और शॉपिंग के लिए कई मार्केट फेमस हैं जहां पर घर की हर जरूरत का सामान कीफायती दाम पर खरीदा जा सकता है। वीकेंड में खरीदरी करने के लिए सबसे बेहतर यह है कि यहां कुछ बाजार ऐसे भी हैं जो सिर्फ संडे को ही खुलते हैं।

दिल्ली और इसके आस-पास के लोग अक्सर शॉपिंग के लिए सही दाम में बेहतर सामान मिलने वाली मार्केट की तलाशते में रहते हैं जो वीकेंड में भी खुलते हों। आइए जानते हैं दिल्ली की कुछ ऐसी ही बड़ी और चर्चित बाजारों के बारे में।

यह बाजार अजमेरी गेट के पास है। यहां महिलाएं रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खरीदारी करती हैं। बाजार में कपड़े, जूते, ब्यूटी कॉस्मेटिक्स से लेकर ज्वेलरी तक मिल जाते हैं। यहां पर काम करने वाली महिलाओं द्वारा हाथ से बनी हुई चीजें भी मिलती हैं।

किताबों के शौकीन लोगों के लिए यह मार्केट एक मुफीद है। यहां सड़क पर दोनों तरफ विक्रेता दुकान लगाकर बैठ जाते हैं। लोग अपनी पसंद के हिसाब से किताब खरीदते हैं। यह बाजार सिर्फ संडे के दिन ही खुलती है।

यह नई दिल्ली का बहुत बड़ा बाजरा है। यह बाजार रेडीमेट कपड़ों के लिए जाना जाता है। यहां नई-नई डिजाइन की चप्पलें करोल बाग की फुटवियर्स की दुकानों में आसानी से मिल जाते हैं। यह बाजार भी रविवार को ही खुलता है।

भारत के विभाजन के बाद अप्रवासियों को बसाने के उद्देश्य से बनाया गया था। यहां फिक्स रेट पर सामान मिलता हैं। बाजार में ब्रांडेड कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्टस, किताबें, आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ जैसी चीजें मिल जाती हैं। यह बाजार युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।

यह दक्षिणी दिल्ली के ट्रेंडी बाजारों में से एक है। यहां कपड़ों का कलेक्शन देखने को मिल सकता है। फैशनेबल कपड़ों के अलावा यहां पर बैग, बेल्ट, और डेकोरेशन का भी सामान अच्छे दामों पर मिल सकता है। कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह मार्केट काफी किफायती साबित हो सकता है।

कनॉट प्लेस से कुछ ही दूरी पर यह बाजार स्थित है। बाजार में तिब्बत से मंगाई गई चीजों की बिक्री होती है। यहां हस्तशिल्प, प्राचीन वस्तुएं, डेकोरेशन का सामान भी मिलता है। स्ट्रीट शॉपिंग के लिए दिल्ली का यह बड़ा मार्केट है।