नई दिल्ली। 1 मार्च यानी आज से कई नियम बदल रहे हैं जिसका आपकी जिंदगी पर असर होगा। जानिए ये नियम कौन से हैं। हर महीने की शुरुआत में कुछ नियम बदलते हैं। जानिए इस बार कौन से नियम बदले हैं।

महंगा हुआ LPG

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG की कीमतों को रिवाइज करती हैं। लिहाजा इस बार भी ऑयल कंपनियों ने दाम रिवाइज करते हुए LPG सिलेंडर 25 रुपए महंगा कर दिया है। तीन दिन पहले भी LPG की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया गया था। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए हो गए हैं। ये कीमतें आज से ही लागू हो चुकी हैं।

बैंकों के IFSC Code बदल गए

1 मार्च से विजया बैंक और देना बैंक का IFSC Code बदल गए हैं। अगर आपका अकाउंट इन दोनों बैंकों में से किसी एक में है तो नए IFSC Code के बिना आपका काम नहीं होगा।

दरअसर 1 मार्च से बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक का विलय हो चुका है। इस वजह से देना बैंक और विजया बैंक का पुराना IFSC Code काम नहीं कर पाएगा। अब इन दोनों बैंकों के ग्राहक भी बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक होंगे और उन्हें नया IFSC Code इस्तेमाल करना होगा।

​बुजुर्गों और बीमारों को लगेगा कोविड का टीका

1 मार्च से देश में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड का टीका लगने लगेगा। देश के सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त लगेगा। प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन का पैसा देना होगा। कोरोना से बचाव की वैक्सीन 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी। केंद्र सरकार के 60 साल से ज्यादा उम्र के मंत्री अगर सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाएंगे तो उन्हें इसका दाम चुकाना होगा।

​खुल रहे हैं प्राइमरी स्कूल

उत्तर प्रदेश और बिहार में कक्षा एक से पांच तक के सभी प्राइमरी स्कूल एक मार्च से खुलने जा रहे हैं। राज्य सरकारों की ओर से इसके लिए गाइडलाइंस जारी हो चुकी हैं। हरियाणा में कक्षा 3 से 5वीं के छात्रों के लिए स्कूल पहले से खुल चुके हैं। अब 1 मार्च से पहली और दूसरी की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

​’विवाद से विश्वास’ स्कीम में जानकारी देने की नई समयसीमा

आयकर विभाग ने प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास’ के अंतर्गत विवरण देने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दी है। इसके साथ ही बिना अतिरिक्त राशि के भुगतान के लिए समय बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है। इस योजना के तहत घोषणा करने की समयसीमा पहले 28 फरवरी थी, जबकि विवादित कर राशि भुगतान की समयसीमा 31 मार्च थी।

महंगा हुआ LPG

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG की कीमतों को रिवाइज करती हैं। लिहाजा इस बार भी ऑयल कंपनियों ने दाम रिवाइज करते हुए LPG सिलेंडर 25 रुपए महंगा कर दिया है। तीन दिन पहले भी LPG की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया गया था। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए हो गए हैं। ये कीमतें आज से ही लागू हो चुकी हैं।