नई दिल्ली. कहते हैं, खूबसूरती देखने वालों की आंखों में होती है। इसीलिए, हर इंसान के लिए खूबसूरती का पैमाना भी अलग होता है। मगर, एक पैमाना ऐसा भी है, जिसने धरती पर मौजूद सबसे खूबसूरत महिला का चुनाव कर लिया है। जिस पैमाने या तकनीक से यह चुनाव किया गया है, उसका नाम है फेस मैपिंग तकनीक।

इस तकनीक के आधार पर हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड का चेहरा इस दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा है। एम्बर हर्ड वही हैं, जो कुछ दिनों पहले अपने पति हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप के साथ तलाक की लम्बी कानूनी लड़ाई के लिए पश्चिम से पूरब तक सुर्खियों में रही थीं।

लंदन के सेंटर फॉर एडवांस्ड फेशियल कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी संस्थान की डॉ जूलियन डिसिल्वा ने दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरों को खोजने के लिए प्राचीन काल में इस्तेमाल की जाने वाली फेस मैपिंग तकनीक फी का सहार लिया। उन्होंने यह काम 2016 में शुरू किया था और रिसर्च के बाद सामने आया कि एम्बर हर्ड दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। वहीं, रॉबर्ट पैटिंसन सबसे खूबसूरत पुरुष हैं। पैटिंसन आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म बैटमैन में नजर आये थे।

फी एक ग्रीक फेस मैपिंग तकनीक है, जिसे खूबसूरती के मानक ग्रीक गोल्डन रेशो 1.618 के नाम से भी जाना जाता है। इस मानक का इस्तेमाल यह जानने के लिए किया जाता है कि कौन-सा चेहरा कितना परफेक्ट है। डॉ. डिसिल्वा ने इस तकनीक का इस्तेमाल करके पाया कि एम्बर हर्ड का चेहरा 91.85 परफेक्ट है। हर्ड के बाद 91.39 परसेंट के साथ दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला हैं, जबकि उनकी बहन केंडल जेनर 90.18 परसेंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

92.15 परसेंट के साथ पैटिंसन दुनिया के सबसे सुंदर पुरुष हैं, जबकि सुपरमैन का किरदार निभाने वाले एक्टर हेनरी कैविल 91.64 के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ब्रेडली कूपर और ब्रैड पिट 90.55 और 90.51 परसेंट के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थानों पर हैं।

एम्बर हर्ड पिछले दिनों अपने पूर्व पति जॉनी डेप के साथ मानहानि के मुकदमे को लेकर चर्चित रही थीं। एम्बर केस हार गयी थीं, जिसके बाद अमेरिका की अदालत ने एम्बर को 10 मिलियन डॉलर मानहानि के मुआवजे के रूप में चुकाने का आदेश दिया था।