बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में शनिवार की सुबह तीन वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते अपने घर से दूर चली गई। रास्ता भटक जाने के कारण कालिका नगर पहुंच गई। इस बीच गश्त पर निकली पुलिस की टीम को बच्ची दिखाई दी। उससे पूछताछ के बाद स्वजन की तलाश की गई। फिर बच्ची को सुरक्षित स्वजन को सौंप दिया गया। तिफरा राम मंदिर के पास रहने वाले संतोष निषाद की तीन वर्षीय बेटी मुस्कान शनिवार की सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रही थी।
कुछ देर बाद स्वजन ने देखा कि बच्ची गायब है। इसकी आसपास खोजबीन की गई। लेकिन बच्ची के बारे में पता नहीं चल पाया। इसी दौरान सिरगिट्टी थाने की टीम गश्त पर निकली थी। कालिका नगर रोड में बच्ची को अकेली देखकर पुलिस टीम स्र्क गई। बच्ची को थाने लाया गया। पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से बच्ची और उसके माता-पिता के बारे में पूछताछ की। भारी मशक्कत करने के बाद स्वजन के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद स्वजन को थाने बुलाया गया। फिर बच्ची को सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया। इस काम में थाना प्रभारी सागर पाठक, रीना प्रधान बंजारे, आरक्षक तारकेश्वर मिश्रा, बृजनंदन साहू, महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की अहम भूमिका रही।
खेत में फसल लगाने के विवाद पर पड़ोसियों ने बिजली कर्मचारी और उसकी के साथ से जमकर मारपीट की। इससे पति-पत्नी को चोट लगी है। मामले में दोनों पक्ष ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बिजौर के बीआर यादव नगर के रहने वाले शत्रुहन लाल कौशिक बिजली कंपनी के तोरवा जोन में पदस्थ हैं।
उनकी ग्राम बिजौर में जमीन है। खेत पर रामअवतार कौशिक ने कब्जा किया है। शनिवार की सुबह 7.30 बजे शत्रुहन अपनी पत्नी दामिनी कौशिक के साथ खेत की ओर गए थे। वहां सुरेंद्र कौशिक, योगेंद्र कौशिक, विरेंद्र कौशिक शत्रुहन के खेत की ट्रैक्टर से जोताई करवा रहे थे। शत्रुहन ने उन्हें मना किया। इसी बात को लेकर सुरेंद्र, योगेंद्र और विरेंद्र मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पर आरोपितों ने दामिनी के साथ भी मारपीट की।