मेरठ. के ट्रैवल्स व्यवसायी का रविवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शौक छा गया। वह 13 जुलाई को जत्थे के साथ मेरठ से अमरनाथ यात्रा पर गए थे। उनका शव मेरठ लाया जा रहा है।
कावेरी ट्रैवल्स के मालिक मयंक गुप्ता (44 साल) का इंदिरा चौक के पास कार्यालय है। रविवार दोपहर को अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र गुफा के बाहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 13 जुलाई को मेरठ सेवा भारती के जत्थे के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए बस द्वारा रवाना हुए थे। जत्थे में 44 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने जत्थे को रवाना किया था।
उनका पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर के माध्यम से देर शाम तक मेरठ पहुंचने की उम्मीद है। सेवा भारती मेरठ महानगर के अध्यक्ष छविंद्र सैनी भी उनके साथ अमरनाथ यात्रा पर गए हु हैं, उनके द्वारा फोन पर निधन की जानकारी दी गई है। मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि वह मेरठ और आासपास के जिलों में ट्रैवल्स के बड़े व्यवसायी थे।