मेरठ। मेरठ में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के जश्न में हर घर शामिल हो इसके लिए नगर निगम घर-घर तिरंगा वितरण कर रहा है। नगर निगम का दावा है कि तीन दिन के भीतर दो लाख घरों तक तिरंगा झंडा पहुंचा दिया गया है। एक लाख घरों तक और तिरंगा झंडा पहुंचाया जाना है। यह लक्ष्य रविवार को पूरा किया जाएगा। लोगों में खासा उत्साह है।
तिरंगा टोलियां बनाई
नगर आयुक्त डा. अमित पाल शर्मा ने पूरे अमले को तिरंगा वितरण अभियान में उतार दिया है। नगर आयुक्त ने तिरंगा टोलियां बनाई हैं। ये टोलियां घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा दे रही हैं और उनको तिरंगा लगाने के नियम और बाद में इसे सुरक्षित सम्मान के साथ रखने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। इस मुहिम में अधिकारियों के साथ पार्षद, सुपरवाइजर और मोहल्लों के स्वच्छता मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं।