गोरखपुर। व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में फरार दो आरोपी पुलिसकर्मीयो को आज गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोरखपुर एसएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मीयो की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गोरखपुर पुलिस के अनुसार आज दारोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रंशात को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे दोनो कोर्ट में सरेंडर के फिराक मे थे। जहां पर गोरखपुर के रामगढताल इलाके से दोनो आरोपी पुलिसकर्मीयो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दे कि इस केस में 6 आरोपी पुलिसकर्मीयों मे से 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी बीते दिनो ही मुख्य आरोपी जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले मे दो आरोपी पुलिसकर्मी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास गोरखपुर पुलिस कर रही है। फरार आरोपी पुलिसकर्मीयो पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है। इसके साथ ही आरोपी पुलिसकर्मीयो को बर्खास्त करने की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है।