नई दिल्ली। यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, ने नेट परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए UGC NET 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर रिलीज किए गए हैं। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 में शामिल होने जा रहे हैं, वे पोर्टल पर लॉगइन करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट दूसरे चरण की परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20 सितंबर से 30 सितंबर, 2022 तक आयोजित होगी। यह एग्जम 64 विषयों के लिए संचालित किया जाएगा। वहीं परीक्षा के लिए शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। इसके बाद अभ्यर्थी आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
UGC NET 2022 सिटी इंटिमेशन स्लिप हाल ही में रिलीज कर दी गई थी। बता दें कि, UGC NET परीक्षा आमतौर पर साल में दो बार आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार शेड्यूल में देरी के कारण दिसंबर 2021 और जून 2022 को मर्ज कर दिया गया था।