लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार का गठन होना प्रस्तावित है। जिसमे पहले २१ मार्च को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना था परंतु अब २५ मार्च को शाम ४ बजे यूपी के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। माना जा रहा है की मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं की पर्याप्त भागीदारी होगी। वरिष्ठ प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह यादगार और भव्य बनाने के लिए उसे राजधानी स्थित अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भाजपा के मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वालों की एक सूची जमकर वायरल हो रही है। जबकि भाजपा पदाधिकारियों का कहना है की अभी तक प्रदेश हाईकमान द्वारा ऐसी कोई भी सूची जारी नही की है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची ऑफिशियल नही है।