लखनऊ। यूपी में आज अलग अलग स्थानों पर हुये हादसों में 21 लोगो की मौत से कोहराम मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन हादसों पर गहरा दुःख जताया है।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। करीब 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई। हादसे में 7 लोगों के घायल हो गए।
घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया गया है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। यह हादसा गुरुवार को सुबह 4:00 बजे के करीब आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुआ।
मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित किया गया। 7 लोग हादसे में घायल हैं, एक व्यक्ति को बरेली के लिए रेफर किया गया है। छह लोगों का इलाज पीलीभीत के जिला अस्पताल में चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा के मकरांव गांव के पास बुधवार शाम पांच बजे लोडर और ऑटो के बीच भीषण भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हैं, इनमें दो की हालत गंभीर है। मरने वालों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
हादसे की वजह बिना डिवाइडर वाले रास्ते पर लापरवाही से ओवरटेक करना बताई जा रही है। ऑटो चालक मौदहा से सवारियां लेकर सुमेरपुर जा रहा था। उधर, जिला मुख्यालय से आम लादकर एक लोडर मौदहा की ओर जा रहा था। मकरांव गांव के पास दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। ऑटो के परखच्चे उड़ गए और लोडर पलट गया
मृतकों में श्यामबाबू अपने परिवार के साथ थाना मुस्करा के इमिलिया गांव स्थित ससुराल में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। छपरा निवासी विजय सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते थे। वे मौदहा कस्बे की एक बैंक में कैमरा लगाकर ऑटो से लौट रहे थे। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण, पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल और विधायक मनोज कुमार प्रजापति
हाईवे पर दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर चारों तरफ चीत्कार थीं। घायलों की दर्द भरी कराहें लोगों को झकझोर रही थी। हादसे के दौरान वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।
कानपुर-सागर टू-लेन हाईवे को फोर लेन बनाने की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने धरना-प्रदर्शन व कैंडल मार्च निकालकर विरोध भी किया गया। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोग इसे खूनी हाईवे से पुकारने लगे हैं।
घटना के बाद मौके का जायजा लिया है। एसडीएम, लेखपाल को लगाया गया है। डग्गामार वाहनों पर निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। जिला प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करेगा।
डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, डीएम
आटो व लोडर की भिड़ंत में डेढ़ वर्षीय सूर्यांश बाल-बाल बच गया। वह घायल मां ममता से चिपका हुआ था। उसे मां के साथ अस्पताल पहुंचाया गया। उसे कोई चोट नहीं आई है। बेटे को सुरक्षित देखकर दूर हो गया। यह भी कुदरत का एक करिश्मा है, जहां आठ लोगों की मौत हो गई और सभी यात्री घायल हो गए। जबकि बालक सुरक्षित बच गया।
साथ ही घायलों को उचित इलाज में जुटे रहे। एक शादी समारोह में जा रहे सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति भी सीएचसी पहुंचकर घायलों को हालचाल लिया। सभी को पूरी मदद का आश्वासन दिया।
हरियाणा के सोनीपत जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन डाक्टरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य डाक्टरों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पीजीआइ रोहतक में भर्ती कराया गया है। तीनों आइसीयू में भर्ती हैं और हालत गंभीर है।
सभी डाक्टर कार के जरिये रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे, इस बीच सोनीपत में बुधवार रात को यह भीषण हादसा हुआ। जान गंवाने वालों की पहचान रोहित, संदेश और पुलकित के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे।
रोहतक से हरिद्वार जाने के दौरान सोनीपत में तेज रफ्तार कार पहले पत्थरों से बने बैरिकेड से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इससे रोहतक पीजीआइ से जुड़े तीन डाक्टर जिंदा जल गए, जबकि 2 डाक्टरों को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाले डाक्टरों की पहचान पुलकित (नारनौल), संदेश (रेवाड़ी) और रोहित (सेक्टर 57 गुरुग्राम) के रूप में हुई है। सभी पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस के छात्र बताए गए हैं।
बुधवार रात को सभी पांच साथी रोहतक से हरिद्वार जाने के लिए आई-10 कार से निकले थे। भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी फाइनल ईयर के छात्र थे और डाक्टर थे।
इस बीच सोनीपत से गुज़रने वाले मेरठ-झज्जर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात तेज रफ़्तार कार टकराई पत्थरों की बेरिकेड्स से टकराने के बाद कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों डाक्टरों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो डाक्टरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।