नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल/CAPF भर्ती 2019 परीक्षा के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज 06 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार अस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया इस खबर में…
CAPF भर्ती 2019 के तहत जारी किए गए परिणाम के डेटा के अनुसार कुल 288 उम्मीदवारों ने भर्ती में सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अपॉइंटमेंट के लिए चयनित किया गया है। श्रेणीवार परिणाम की बात करें तो 125 उम्मीदवार सामान्य, 30 उम्मीदवार ईडब्ल्यूएस, 82 उम्मीदवार ओबीसी, 30 उम्मीदवार एससी और 21 उम्मीदवार एसटी कैटेगरी से चयनित हुए हैं।
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी की ओर से CAPF भर्ती 2019 के लिए जारी किया गया परिणाम संशोधित है। यूपीएससी ने नोटिस में बताया है कि संशोधित परिणाम को ही अंतिम परिणाम माना जाएगा।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा CAPF भर्ती 2019 की परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त, 2019 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। साक्षात्कार 02 नवंबर, 2019 से लेककर 27 नवंबर, 2019 तक हुए थे।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे What’s New के सेक्शन में जाएं।
अब यहां सीएपीएफ भर्ती के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको परिणाम का पीडीएफ मिलेगा इसे क्लिक करें।
परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर आ जाएगा।
यहां Ctrl+F की मदद से अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।