मेरठ. मेरठ में शुक्रवार को परतापुर पुलिस ने मुठभेड़ में लूट करने वाले शातिर गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से पुलिस को अवैध हथियार व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार अल सुबह रिठानी चौकी के पास जैनपुर वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान एक सदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आते हुए दिखाई दिया तो पुलिस टीम द्वारा रूकने का ईशारा किया गया। बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो बदमाश के पैर में जा लगी।

बताया कि बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम तुषार पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगला मुख्तारपुर इंचौली बताया है। वह लूट करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो मेरठ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से थाना कंकरखेडा व थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में हुई लूट के मामले में 3 लाख 34 हजार रूपये भी बरामद हुए हैं। अभियुक्त से एक बाइक व एक पिस्टल .32बोर मय 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त के खिलाफ थाना परतापुर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।