किसी भी विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) से शरीर को नुकसान झेलना पड़ता है। आप ने विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी आदि के बारे में सुना होगा। लेकिन एक ऐसा पोषक तत्व भी है, जिसके बारे में लोगों को नहीं पता है। इसे विटामिन यू कहते हैं और इसकी कमी शरीर के लिए काफी खतरनाक हो सकती है।
Vitamin U क्या है? यह असली विटामिन नहीं है, बल्कि methionine का एक यौगिक है। यह सीमित चीजों के अंदर होता है। अगर आप इन फूड को नहीं खाते हैं तो इसकी कमी से सारी ताकत खत्म हो सकती है। आइए जानते हैं कि विटामिन U की कमी के लक्षण क्या हैं और ये किन खाद्य पदार्थों (Vitamin U Foods) में पाया जाता है?
पेट का अल्सर ठीक ना होना विटामिन U की कमी का लक्षण हो सकता है। Pubmed पर छपी स्टडी (ref.) में देखा गया है कि विटामिन यू से भरपूर फूड का ताजा जूस ना पीने वाले मरीजों में पेप्टिक अल्सर का इलाज काफी धीरे हुआ।
इस न्यूट्रिएंट की कमी से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल हाई हो सकता है। क्योंकि, विटामिन यू फैट सेल्स के उत्पादन में कमी लाने में मदद करता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल कंट्रोल में रहता है।
मिर्गी की दवा से लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर यह समस्या गंभीर है तो यह विटामिन यू की कमी भी हो सकती है। क्योंकि, शोध में इस पोषक तत्व को लिवर डैमेज से बचाने वाला पाया गया है।
विटामिन यू का सबसे बढ़िया स्त्रोत पत्ता गोभी का जूस है। क्योंकि, इसकी खोज के पीछे भी यह फूड है। सबसे पहले 1950 के आसपास बंद गोभी (पत्ता गोभी) के जूस (cabbage juice) में मेथियोनाइन का यह यौगिक देखा गया था। इसके अलावा, ब्रोकली, ब्रुसेल स्प्राउट्स और केल खाने से भी इसे पाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।