मेरठ. मेरठ का मौसम आजकल काफी बदला हुआ है, सुबह के समय तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हो रही है। तो वहीं दिन में अचानक आसमान पर बादल छा जाते हैं और बारिश हो रही है। रविवार को तो ऐसा ही हुआ। सोमवार को हल्के बादलों के साथ सुबह की शुरुआत हुई। दिन में बारिश होने की प्रबल संभावना है। कई बार उमस का भी सामना करना पड़ रहा है।
वहीं रविवार को भी दिन की शुरुआत आसमान पर छाए हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन में बारिश हो गई। शनिवार को सुबह तो हल्की धूप थी, लेकिन दोपहर में झमाझम बारिश हुई। बीच-बीच में हल्के बादलों के बीच धूप भी नजर आई थी। वेस्ट यूपी में मानसून के बाद अच्छी बारिश का इंतजार अब खत्म हुआ। वहीं रविवार को सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई, दिन में बारिश होने के आसार हैं।
वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 23:4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 74 न्यूनतम प्रतिशत 67 दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में हालांकि धूप रही लेकिन रात में अच्छी बारिश ने मौसम बदलकर रख दिया था। मौसम ठंडा होने से कांवड़ियों के कदम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। दो तीन दिनों तक अच्छी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। दिन में तेज धूप के चलते उमस भी हो रही है। वहीं शनिवार को सुबह के समय हल्के बादलों के बीच धूप खिली नजर आई।
जुलाई माह में मेरठ में सर्वाधिक बारिश होती है। पर जनपद के आसमान पर छाए बादल बार-बार लोगों को मायूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अच्छी बारिश की संभावना जताई थी देर रात बूंदाबांदी ही हुई। देर रात से ही उमस का वातावरण बना हुआ है। वहीं पिछले 24 घंटे में केवल तीन मिलीमीटर बारिश हुई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।
शनिवार की सुबह से बागपत में आसमान में बादल छाए हुए थे। जिले में बारिश होने की संभावना थी। वहीं शुक्रवार देर रात्रि हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 31 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया कि आज व अगले तीन से चार दिन में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से धान की फसल को फायदा होगा। वहीं शामली में सुबह से मौसम साफ रहा। हल्की धूप भी निकल रही। हवा चलने की वजह से गर्मी का प्रभाव कम है।