मेरठ। मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने रविवार को मेरठ में बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी न कभी तो हरित प्रदेश हमें मिलेगा ही। 17,000 डेयरी किसानों के ज़रिए बनाई गई और स्वामित्व वाली संगठन ’हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादक कंपनी’ के उद्घाटन पर वह मेरठ पहुंचे।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने यह बयान दिया है। हरित प्रदेश यानी वेस्ट यूपी को अलग प्रदेश बनाये जाना। बता दें की हरित प्रदेश को बनाये जाने को लेकर दो दशक पहले त्स्क् मुखिया चौधरी अजित सिंह ने भी इस मांग को उठाया था। उस समय कई बार बड़ी बड़ी रैलियों में भी वेस्ट यूपी को हरित प्रदेश बनाने की मांग उठी थी।

सुभारती विवि में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा संजीव बालियान के अलावा मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, विजयपाल तोमर और अन्य नेता भी शामिल रहे। केंद्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादक कम्पनी का नाम बहुत अच्छा है। उम्मीद है कि भविष्य में यह नाम दूसरी वजह से भी चमकेगा। कभी न कभी तो हरित प्रदेश हमें मिलेगा. उन्होंने कहा कि ये कोई कम्पनी नहीं है बल्कि इसके मालिक किसान है। सरकार किसानों द्वारा खुद का संगठन बनाने की पहल में उनका समर्थन करेगी। अभी आसपास के 7 जिलों के किसानों को सशक्तिकरण और उद्यमिता से यह शुरू हुआ।

यह नई सहकारी संस्था है। यह एक नई सहकारी संस्था की तरह है यह कंपनी नहीं है। यह वास्तव में यह एक किसान संगठन है। सरकार का ध्यान देशी दूध देने वाले पशुओं से उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने पर है और इस उद्देश्य के लिए पूरे देश में किसानों को मुफ्त में कृत्रिम गर्भाधान प्रदान किया जाएगा। सरकार 4500 पशु चिकित्सा एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराएगी, जिनमें से एक बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश की होगी।

केंद्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार का ध्यान कृषि क्षेत्रों के विकास पर है। 2014 में 22000 करोड़ रुपये से 132,000 करोड़ रुपये है। दूध पशुओं की स्वदेशी नस्लों को बढ़ाने के लिए उन्होने जोर दिया। यह हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादक कंपनी ऐसा 19 वां संगठन है। ये उत्पादक कंपनियां सामूहिक रूप से लगभग 7.5 लाख डेयरी किसानों के स्वामित्व में हैंद्। जो प्रति दिन 40 लाख लीटर से अधिक दूध संकलन करती हैं। वेस्ट यूपी के 7 जिले मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, हापुड़, शामली और बिजनौर के 1400 से अधिक गांवों में अपना विस्तार कर, वर्तमान में प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर दूध एकत्र कर रही है।

अगले 5 वर्षों में यह संस्था 5 लाख लीटर दूध संकलित करते हुए 1000 करोड़ रुपयों के व्यापर लक्ष्य को प्राप्त करेगी। राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह ने कहा एनडीडीबी परिवार डेयरी किसानों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनाने और उनके चेहरे पर एक स्थायी मुस्कान लाने के लिए हर दिन तत्पर है।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने ज्ञानवापी के सवाल पर कहा की वह कोर्ट का मामला है। जो भी कोर्ट फैसला करेगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि उन्होंने आस्था पर चोट पहुंचाई है। वोट के लालच में अखिलेश कितना गिरेंगे। राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी देश में रहते कहां हैं विदेश में या दिल्ली के लुटियन जोन में।