नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों खूब लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ब्राइडल फोटोशूट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसकी खास बात यह है कि इसमें डिजाइनर अनीता डोंगरे ने काफी हटके मॉडर्न डिजाइन का लहंगा बनाया है, जो काफी स्टाइलिश लग रहा है। इससे आप भी अपने ब्राइडल लहंगे का आइडिया ले सकते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं सारा तेंदुलकर की लेटेस्ट तस्वीर और बताते हैं आपको पॉकेट लहंगे के बारे में…
डिजाइनर अनीता डोंगरे के लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन के लिए सारा तेंदुलकर ने फोटोशूट किया। इसमें उन्होंने गुलाबी रंग का पॉकेट वाला लहंगा कैरी किया हुआ है। लहंगे के चारों तरफ हैवी गोल्डन थ्रेडवर्क किया हुआ है। वहीं अपने लुक को सारा ने बहुत सटल रखा है। उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वेलरी के साथ बहुत ही लाइट मेकअप किया हुआ है। हालांकि, पूरे पहनावे का दिलचस्प हिस्सा साइड पॉकेट था। यह आधुनिक दुल्हन के लिए एक आइडियल पिक है।
अक्सर ऐसा होता है कि जब हम साड़ी या लहंगा कैरी करते हैं, तो उसमें जेब नहीं होती है। ऐसे में हमें अपने जरूरी सामान को रखने के लिए एक्स्ट्रा पर्स कैरी करना पड़ता है। लेकिन आजकल पॉकेट लहंगा और पॉकेट साड़ियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें लहंगे के साइड में स्टाइलिश पॉकेट दी जाती है। इसमें आप अपने जरूरी सामान को रख सकते हैं। साथ ही फोटो सेशन के दौरान जब आप एक पॉकेट में हाथ डालकर फोटोज क्लिक करवाते हैं तो यह बहुत ही स्टाइलिश लगता है। ऐसे में अगर आप भी अपने ब्राइडल कलेक्शन को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आप भी इस तरह का पॉकेट लहंगा सिलेक्ट कर सकते हैं।
सारा तेंदुलकर का हर लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होता है। अभी कुछ समय पहले उन्होंने एक मराठी शादी में मराठी गेट अप लिया था। जिसमें उन्होंने खूबसूरत नीले और लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। अगर आप भी मराठी कल्चर से शादी करने का विचार कर रहे हैं तो यह लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकता है या आप किसी मराठी शादी का हिस्सा बनने वाले हैं तो भी आप इस तरीके के लुक को कैरी कर सकते हैं।