गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में मोबाइल पर बात करने से पत्नी को रोकने पर विवाद हो गया। नाराज पत्नी ने ईंट से हमला कर पति का सिर फोड़ दिया। घायल पति का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है।

जमुनिया गांव निवासी 35 वर्षीय रामसजन ने मोबाइल पर बात कर रही पत्नी रोका तो उनमें विवाद हो गया। विवाद के दौरान पत्नी ने ईंट से पति पर हमला कर दिया। सिर पर ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रामसजन को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट उपचार के लिए ले जाया गया। वहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।