नई दिल्ली। पति और पत्नी का बहुत ही खूबसूरत रिश्ता होता है। कई बार दोनों में खट्टी मीठी नोकझोंक होती रहती है। इससे उनका रिश्ता और मजबूत होता जाता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती है जिसके कारण पति और पत्नी में मनमुटाव हो जाता है। कई बार तो तलाक लेने की नौपत आ जाती है। आपने पति पत्नी के तलाक को लेकर कई प्रकार की खबरें पढ़ी और सुनी होगी। हाल ही में एक तलाक का अनोखा मामला सामने आया है। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि शादी के बाद हनीमून पर गए कपल जब वापस लौटे तो पत्नी ने तलाक दे दिया। सभी लोग यह सोचने के लिए मजबूर हो गए जी हनीमून के दौरान आखिर हुआ क्या जिसके कारण जिसके बाद अब दुल्हन अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती। अब तलाक लेने के लिए अड़ी हुई है। जब लोगों को तलाक लेने की असली वजह का पता चला तो हैरान रह गई।
खबरों के अनुसार, यह अनोखा मामला बैंगलुरू से सामने आया है। शादी के बाद यह कपल हनीमून के लिए गया था। जब हनीमून से वापस लौटे तो पति कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद पत्नी उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी। अपने पति से दुल्हन इतनी नाराज हो गई तक अपने मायके चली गई।
हनीमून से लौटने के बाद पति कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों को आइसोलेशन में भेज दिया गया। यहां से महिला भाग गई और फ्लाइट पकड़कर सीधे पहले दिल्ली पहुंची। दिल्ली से ट्रेन लेकर अपने मायके आगरा चली गई। जब यह पता चला तो बेंगलुरु से लेकर आगरा तक प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। महिला का कहना है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। इसके लिए प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।