मुंबई के सटे भायंदर स्थित उत्तान बीच पर शुक्रवार सुबह एक सूटकेस में अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव सुबह करीब 8.30 बजे एक मॉर्निंग वॉकर को बड़े सूटकेस में मिला। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए थे और उसका सिर गायब था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक शख्स को उत्तान बीच पर एक बड़ा सूटकेस मिला। उस व्यक्ति ने सूटकेस खोला तो उसमें शव मिला। युवक ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

महिला के हाथ पर ओम और त्रिशूल का टैटू बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस न तुरंत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।