लखनऊ. योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

लक्ष्मी नारायण चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह
लक्ष्मी नारायण चौधरी को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वह मायावती सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। छाता विधानसभा से पांच बार चौधरी विधायक रह चुके हैं। चौधरी जाट समाज से आते हैं।

योगी मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य को मिली जगह
बेबी रानी मौर्य को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

स्वतंत्र देव सिंह बने मंत्री
स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है। वह यूपी भाजपा अध्यक्ष हैं।

सूर्य प्रताप शाही बने मंत्री
योगी सरकार में सूर्य प्रताप शाही को भी जगह मिली है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। शाही को भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है।

मंत्री बने सुरेश कुमार खन्ना
सुरेश कुमार खन्ना को योगी कैबिनेट में जगह मिली है।

ब्रजेश पाठक बने उप-मुख्यमंत्री
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

केशव प्रसाद दोबारा बने उप-मुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा सूबे के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा बनाए रखा है।

यूपी में दोबारा योगी राज
यूपी में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान मंच पर मौजूद नेताओं ने उनका स्वागत किया।