अप्रैल में गुरु मेष राशि में आएंगे जबकि गुरु के अलावा अप्रैल में सूर्य, शुक्र भी राशि परिवर्तन करेगे जबकि इस महीने में बुध वक्री होंगे। ऐसे में मेष राशि में अप्रैल के महीने में गुरु, राहु, सूर्य बुध का संयोग बनेगा। राहु के साथ सूर्य के होने से अप्रैल मध्य से ग्रह योग भी बनेगा। जबकि गुरु राहु के साथ आ जाने से इस महीने में गुरु चांडाल योग बनेगा। इन ग्रह स्थितियों में कई राशियों को अप्रैल में काफी उतार-चढ़ाव और कठिन स्थितियों का सामना करना होगा। लेकिन 5 ऐसी भी राशियां हैं जिनके लिए अप्रैल में बनने वाले ग्रह योग लाभकारी रहेंगे और इन्हें धन लाभ से आनंदित करेंगे। आइए जानते हैं अप्रैल में सितारे किन-किन राशियों को लाभ दिलाएंगे।
वृषभ राशि
अप्रैल में ग्रहों के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस महीने आपको सभी कार्य बनते जाएंगे। अगर आपका कोई काम उलझा हुआ है तो वह परिवार के सहयोग से बन जाएगा। साथ ही यह महीने आपके लिए धन के मामले में भी काफी अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते आपके धन प्राप्त के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके लिए सलाह है कि किसी पर भी आंखे बंद करके भरोसा न करें।
मिथुन राशि
इस महीने बुध आपके लाभ स्थान में रहेंगे। साथ ही राहु के साथ आने से आपके प्रभाव और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। इस महीने आपके अंदर काफी साहस देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग के जातकों को इस महीने अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्रों और संबंधियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि
अप्रैल में ग्रहों के गोचर से कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना काफी शुभ रहने वाला है। इस महीने किसी मित्र की सहायता से आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। इस महीने आपकी पारिवारिक लाइफ भी काफी अच्छी रहने वाली है। आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं दैनिक कार्यों में भी वृद्धि होगी। इस महीने आपका नए लोगों से भी खूब मेलजोल बढ़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीने काफी अच्छा रहेगा। इस महीने ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपके रुके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। इतना ही नहीं इस महीने मित्रों की सहायता से आपके कठिन से कठिन कार्य बनते जाएंगे। साथ ही आपके पारिवारिक मतभेद भी उभर सकते हैं। संपत्ति के मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप हो सकता है। लेकिन, घबराने वाली बात नहीं है स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
मीन राशि
अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन से मीन राशि के लोगों का लिए यह महीना धन के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने आपको कुछ ऐसी सफलता प्राप्त हो सकती हैं जिनके बारे में शायद ही आपने सोचा हो। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत ही खुशी महसूस करेगा।