
मेरठ। मेरठ में बदमाशों ने शुक्रवार देर रात नौचंदी इलाके के शास्त्रीनगर में सर्राफ के घर 37 लाख की डकैती डाल ली। बदमाशों ने ऊपरी मंजिल पर पहुंच कर सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। उसके बाद पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंधक बना लिया। सराफ के घर से बदमाशों ने 11 लाख रुपए व आधा किलो सोने के जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। वारदात के बाद बदमाश पूरे परिवार को बंधक बना कर फरार हो गए। सुबह 3 घंटे बाद परिवार बंधन मुक्त हुआ।
नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक पुल के पास तेजपाल सिंह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनकी घर में ही विष्णु ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। रात में वह परिवार के साथ सोए हुए थे। रात करीब 2ः30 बजे चार बदमाश ताला तोड़कर ऊपरी मंजिल से उनके घर में घुस गए, जबकि दो अन्य बदमाश ऊपर गेट पर खड़े रहे।
बदमाशों ने सर्राफ, उनकी पत्नी शशि वे बेटे कपिल को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। सभी को कमरे में ले जाकर कहा कि यदि मुंह से आवाज निकाली तो गोली मार देंगे। जिसके बाद बदमाशों ने जबरन सेफ, अलमारी की चाबी मांगी और वहां रखे करीब 11 लाख अपने कब्जे में ले लिए।
महिला के जेवरात उतरवा लिए। और घर में रखे आधी किलो सोने के जेवरात, व चांदी के जेवरात भी ज्वेलरी शॉप से कबजाए सुबह करीब 5ः30 बजे पीड़ित परिवार बंधन मुक्त हुआ। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश करीब 37 लाख रुपए का सामान ले गए हैं। इलाके में हुई घटना से व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
धमाकेदार ख़बरें
