मुजफ्फरनगर। युवक ने छह साल की बच्ची को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके दोनों पैर में गोली लगी है।
असम राज्य के कुछ परिवार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर की एक प्राइवेट कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। यहां रहने वाले एक परिवार की छह साल की बच्ची को गुरुवार देर रात को एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने साथ कमरे पर ले गया। यहां आरोपित ने बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
बच्ची के शोर मचाने पर आरोपित ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह आरोपित फरार होने की फिराक में था। जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ने का प्रयास किया तो वह ईंख के खेत में घुस गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपित ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारोपित मनवीर उर्फ इमानवील के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि आरोपित मंसूरपुर से फरार होने की फिराक में था। जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।