मुजफ्फरनगर. फेरी लगाकर कंबल, चद्दर बेचने वाले युवक ने एक महिला को शरबत में बेहोशी की दवा मिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर डेढ़ महीने तक पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी रही। युवक को महाराष्ट्र पुणे से पकड़ा है।आरोपी अल्तमस (26) निवासी ककरौली जिला मुजफ्फरनगर यूपी का रहने वाला है।
मकबरा थाना SHO लईक अहमद ने बताया कि आरोपी कोटा में फेरी लगाकर कंबल चद्दर बेचने का काम करता था। उसने एक महिला को शरबत में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाया। ओर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के अन्य सदस्यों को बताने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। फिर अश्लील वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। जिससे महिला गर्भवती हो गई।
निजी हॉस्पिटल ले जाकर महिला की जांच करवाई। फिर गोलियां खिलाकर उसका गर्भ गिरवा दिया। आरोपी युवक ने वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर महिला से 1 लाख रुपए लिए। साथ ही पीड़ित महिला के परिचित से 4 लाख ऐंठे। इसके बाद भी धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया जिससे वो फिर से गर्भवती हो गई।आरोपी युवक फिर से पैसों की डिमांड कर रहा था।
पीड़िता ने 11 जून को थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। आरोपी शातिर तरीके से बार बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपी को पुणे से पकड़कर देर रात कोटा लाया गया । पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया है।