मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति द्वारा आज राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया गया।
उच्च न्यायालय, इलाहाबाद से न्यायमूर्ति श्रीमती संगीता चन्द्रा द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति द्वारा संस्था में आवासित किशोरों को ”हमारे संस्कार-जीवन का आधार“ एवं अन्य ज्ञान वर्धक पुस्तिकाएं वितरित की गयी, जिससे किशोरों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन हो सके। किशोरों से उनके खान-पान, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विषय में जानकारी ली गयी।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति द्वारा संस्था में शयन कक्ष, रसोई घर एवं परिसर की सुरक्षा एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत संस्था प्रभारी को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय जनपद न्यायाधीश, अपर जनपद न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), पुलिस अधीक्षक (नगर), नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी (सदर), क्षेत्राधिकारी (नगर), जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर उपस्थित रहें।
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर में न्यायमूर्ति श्रीमती संगीता चन्द्रा जी का जनपद न्यायाधीश, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला प्रोबेशन अधिकारी, संस्था प्रभारी एवं राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के समय राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर के संस्था प्रभारी एवं अन्य स्टॉफ, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, आंकडा विश्लेषक एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थिति रहें।