मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कालोनी में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने देर शाम मुठभेड़ में घायल कर दिया। बदमाश से लूटी गई अंगूठी, नकदी और असलाह बरामद हुआ है।
गांधी कालोनी निवासी सुभाष गुलाठी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया था, जबकि शहजाद निवासी मिमलाना रोड और अजय व अनुज निवासी कंबलवाला बाग फरार चल रहे थे। मंगलवार देर शाम पुलिस हाईवे पर बागोवाली पुलिस चौकी पर चैकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक सवार युवक को रूकने का इशारा किया तो वह फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

मुजफ्फरनगर में देर रात जबरदस्त मुठभेड, पुलिस ने लुटेरे को ठोकी गोली, देखें वीडियो @muzafarnagarpol @Uppolice #muzaffarnagar pic.twitter.com/1zBsjqlPPK
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) August 10, 2022

नई मंडी कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि घायल बदमाश की शिनाख्त शहजाद निवासी मिमलाना रोड के रूप में हुई है। उससे लूट की अंगूठी, दस हजार की नकदी, असलाह और बाइक बरामद हुई है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घायल बदमाश लूट के दौरान मकान में घुसा था।