मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढाना थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड में दो गौकश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित मांस, गौकसी के उपकरण, अवैध असलाह एवं कारतूस बरामद किए।
जनपद में शातिर गौतस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत बीती रात्रि थाना बुढाना पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग मे शातिर गौकस लुकमान पुत्र गय्यूर, आबिद पुत्र जाहिद निवासीगण ग्राम रसूलपुर दभेड़ी थाना बुढाना, मुजफ्फरगर गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तगण लुकमान व आबिद को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से 01 कुन्टल प्रतिबंधित मांस, 04 पैर खुर मय खाल, गौकशी के उपकरण, 01 तमंचा व कारतूस, पौनिया (मसकट) आदि बरामद किए। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 संजय कुमार यादव थाना बुढाना, उ0नि0 अनिल कुमार, है0का0 405 राजेन्द्र, का0 292 बलजीत सिंह, का0 कृष्णवीर, का0 अंकित आदि शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार घायल लुकमान व आबिद शातिर किस्म के गौकस अभियुक्त हैं। अभियुक्तगण से गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।