मुजफ्फरनगर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के दौरान आज दोपहर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मदीना चौक स्थित एक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के बेटे को गोली लगने से हडकंप मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में मदीना चौक स्थित एक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के बेटे को आज संदिग्ध हालत में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था हेतु रखे प्रधानाचार्य की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से बालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और बच्चे को मेरठ रैफर किया गया है। अभी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं व्याप्त हैं।