मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरा निवासी मनीष व सतबीर बुधवार को खेत पर काम करने गए थे। काम करते समय दोनों भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।जिसमे दोनों भाईयों ने घर पहुंच कर खेत में डालने वाली दवाई का सेवन कर लिया। जिसमे दोनों की हालत गंभीर हो गई।

दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।