मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कोरोना संक्रमण से हुई भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की दुखद मौत पर उनके घरों पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।

इसी संदर्भ में सबसे पहले एटूजेड कालोनी स्थित केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे और संजीव बालियान के दोनों भाइयों की मौत पर शोक संवेदना प्रकट कर उन्हें दिलासा दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के घरों तक शोक संवेदना प्रकट करने पहुँचेंगे, सभी जनप्रिनिधयों को आदेश जारी किया गया है, कि जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का दुख साझा करें। मंत्री संजीव बालियान ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया।

मंत्री संजीव बालियान के आवास ए टू जेड कॉलोनी पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊँटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल, शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, अमित राठी सहित भाजपा के क़ई जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इसके पश्चात भाजपा जिला मंत्री प्रवीण शर्मा के आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सम्राट बालियान के निधन पर गांव में पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।