मुज़फ्फरनगर. यूपी के मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि वह अपने समाज के लोगों से कहते हैं कि उत्पीड़न मत भूलो। कांग्रेस कि सरकार ने आरक्षण की फाईल गायब करा दी थी। पिछली सरकारों ने जो दर्द दिया है, सताया है उसे मत भूला। कांग्रेस सरकार ने आरक्षण की फाईल गायब करा दी थी। इसलिए समाज झंडा उठाए। झंडा उठाते ही प्रदेश और केन्द्र में मंत्रालय मिला। उन्होंने मछुआ समाज के लिए चलाई जा रही सराकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

गुरुवार को पीडब्लुडी गेस्ट हाउस पर पहुंचे कैबीनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तथा देश विकास के पथ पर है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में गरीब मछुआ समुदाय के व्यक्तियों, जिनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है या वह भूमिहीन है तो उनके लिए कोल्ड चेन योजना के माध्यम से साइकिल विद आइस बाक्स, मोटर साइकिल विथ आइस बाक्स, थ्री व्हिलर विथ आइस बाक्स की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मछुआ समुदाय सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए तो उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सकती है। कैबीनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है प्रदेश का विकास हो रहा है। उन्होंने मछुआ समुदाय से मत्स्य गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बड़े मत्स्य पालक व मत्स्य व्यवसायियों से यह भी अनुरोध किया कि अपने आसपास के गरीब व निर्बल व्यक्तियों को मत्स्य पालन से लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। ताकि उनके मत्स्य पालन तालाब अथवा यूनिट से दिन प्रतिदिन मछलियों का विक्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें। पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने मत्स्य पालन मंत्री ने जनपद में मछुआ समुदाय से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की।

पीडबलूडी गेस्ट हाउस पर विरोध करने पहुंचे कांग्रेस नेता देवेन्द्र कश्यप को शहर कातवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनको हिरासत में लिये जाने के सवाल पर मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि एक रिकार्डिंग कंपनी नाम एचएमवी था। यानी हिज मास्टर्स वाइस। उन्होने कहा कि उस कंपनी का लोगो एक कुत्ता था। जिसका मतलब होता था कि रिकार्डिंग से जो आवाज निकल रही है वह उसके मालिक की आवाज है। उन्होंने देवेन्द्र कश्यप का नाम लिये बगैर कहा कि वह अपनी भाषा नहीं बोल रहे।