नई दिल्ली. बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थानने आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर (स्केल-1) यानी कि पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा, 2022 के परिणाम के स्कोरकार्ड को जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस बार आरआरबी पीओ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने स्कोरकार्ड को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया….
जानकारी के लिए बता दें कि आईबीपीएस की ओर से पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 और 21 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आईबीपीएस ने 14 सितंबर, 2022 को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया था। अब स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार 30 सितंबर तक इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा 01 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित है। जल्द ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब पीओ भर्ती परीक्षा के स्कोरकार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
अब आपका स्कोरकार्ड सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।