मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव जयभगवानपुर में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी बिजेंद्र सिंह की पुत्री पिंकी की शादी ढाई वर्ष पूर्व छपार के मजरा गांव जयभगवानपुर निवासी नीटू पुत्र स्व. सीताराम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालिएं उसे परेशान करते थे। शनिवार रात्रि में पिंकी का शव घर में फांसी पर लटका मिला।

सूचना पर पहुंचे स्वजन ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शान्त किया। और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे चार माह की पुत्री को छोड़ गई है।