मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में एक गांव के प्रधान पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। प्रधान पुत्र नंगे पैर ही पंखा लगा रहा था। अचानक करंट लगा तो नीचे गिर गया। जिसके बाद पंखा भी उसके ऊपर आ गिरा। करंट के तेज झटके लगने से प्रधान पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया। आसपास के लोग ग्राम प्रधान काे सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा के प्रधान श्रीराम का 20 वर्षीय बेटा गौरव बार्डर से लगने वाले जनपद सहारनपुर के गांव लुकादड़ी स्थित कालेज में इंटर का छात्र था। सोमवार देर सायं गौरव पढ़ाई करने के लिए पैडस्ट्रल फैन को उठाकर अपने कमरे में रखने जा रहा था। पारवारिक सूत्रों के अनुसार इस दौरान गौरव ने पंो का स्विच आफ नहीं किया था। जैसे ही गौरव ने पंखा उठाकर कमरे में रखने का प्रयास किया तो उसे करंट लग गया। झटका लगने से गौरव नीचे गिर गया। लेकिन दुर्भाग्य से पंखा भी उसके ऊपर गिर गया। जिस कारण करंट के कई झटके उसे लगे और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बड़े भाई प्रीतम सिंह ने बताया कि गौरव नंगे पैर था। जिस कारण उसे करंट का तगड़ा झटका लगा। बताया कि परिवार में कोहराम मचा है। गौरव के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है।