मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल ने अपने जिलाध्यक्ष अजीत राठी की छुट्टी कर दी है और नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है।

 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष अजीत राठी को हटा दिया गया है और अब प्रभात तोमर गुड्डू को रालोद ने अपना नया जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कुछ अन्य पदाधिकारियों में भी परिवर्तन किया गया है।