मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए पालिका प्रशासन ने परिसीमन का कार्य शुरू कर दिया है। वार्डों का परिसीमन करते हुए नए वार्ड बनाए जाएगे। इसके लिए नगर पालिका ने निर्वाचन कार्यालय से करीब 11 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची प्राप्त की है। नगर पालिका और उक्त ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के आधार पर वार्डों का गठन किया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन रैपिड सर्वे करते हुए वार्डों का आरक्षण निर्धारित करेंगा।
नगर पालिका प्रशासन ने सीमा विस्तार के लिए कार्य शुरू कर दिया है। ईओ हेमराज सिंह ने पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए परिसीमन का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। उधर नगर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए परिसीमन का कार्य शुरू कर दिया है। वार्डों का परीसिमन करते हुए नए वार्डों का गठन किया जाएगा। शासनादेश के अनुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्डों का गठन किया जाएगा। जिन नगर पालिका की जनसंख्या 6 लाख से कम है। वहां पर दस वार्डों का गठन होगा। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका की जनसंख्या करीब 5.20 लाख है। इसलिए नगर पालिका का सीमा विस्तार करते हुए मात्र दस वार्ड की बढोत्तरी होगी। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में 60 वार्ड हो जाएगे। प्रत्येक वार्ड में आठ हजार से दस हजार की आबादी होगी। वाडार्ें का परीसिमन करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर से इस पर आपत्तियां मांगी जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण के बाद पोलिंग सेंटर बनाए जाएगे। वार्डों का नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके बाद रैपिड सर्वे करते हुए वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।