शामली। जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में सांप से बचने के चक्कर में सात लोगां पर आकाशीय बिजली गिर पडी। घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौसाना क्षेत्र के गांव खोडसमा में खेत में कुछ लोग धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान एक सांप वहां से निकला और कुछ दूर झाड़ियों में छिप गया। इस दौरान सांप के ऊपर बिजली गिर गई। वहीं बिजली की चपेट में गांव के सात लोग आ गए। एक युवक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। चपेट में आए अन्य लोग मामूली रूप से झुलसे हैं।