मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय महावीर चौक पर जिले के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आने वाली 5 सितंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राजकीय इंटर कालेज मैदान मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के विषय में चर्चा की गई।
इस महापंचायत में असंख्य अलग-अलग क्षेत्रों से शिरकत करेंगे महापंचायत में होने वाले इंतजाम और वोलेंटियर्स के विषय में चर्चा की गई। इसी विषय पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी धीरज लाटियान ने की व संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से चांदवीर सिंह फौजी, नीटू दुलहरा, अनुज पहलवान, विकास शर्मा, देव रावत, राजेंद्र बालियान, शाहिद आलम, रविंद्र पवार, कृष्ण राणा, सेंसर पाल सिंह, सुभाष चौधरी, हबीब, कुशल वीर सिंह, महकार सिंह, अमित चौधरी, प्रवीण गोलियान, जोगिंदर सिंह, मांगेराम त्यागी, शाहबाज, कपिल सोंम, एहसान त्यागी व शादाब अंसारी आदि उपस्थित रहे।
वैश्य समाज ने वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन कराया
मुजफ्फरनगर। श्री कदीम अग्रवाल सभा भवन अबूपूरा में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसके आयोजक संजय गर्ग जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विशाल गर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, रोहित तायल अध्यक्ष हनुमत मंडल, सभासद अमित गोयल, हिमांशु गोयल, सोनू गर्ग मनोज गुप्ता, संजीव गोयल, विपुल तायल, हेमेंद्र शर्मा रहे। कैंप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल का आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया। कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि बहुत ही सुंदर व्यवस्था के साथ आयोजकों द्वारा कैंप का आयोजन किया गया है।
कोविड से बचाव हेतु अपने मनोबल को ऊंचा रखेंः स्वामी ज्ञानानंद
मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि रविवार को व्यास पूजा का कार्य क्रम सत्संग भवन ट्रस्ट पैट्रोल पम्प के बराबर में किया गया।
इसमें जिसमें देवबंद, खतौली, करनाल, शामली, कैराना व मुजफ्फरनगर के अनेक दीक्षित परिवारों ने अपने गुरु देव की पूजा की साथ ही साथ महाराज श्री ने व्यास पूजा के विषय में जानकारी दी और बताया कि वेद व्यास जी का उदाहरण देकर बताया कि व्यास पूजा उन्हीं के समय से चली आ रही एक प्रथा है। गुरु देव ने बताया कि कोविड से बचाव हेतु अपने मनोबल को ऊंचा रखें। किसी भी प्रकार से मनोबल को गिरने ना दें तथा आप अपने घरों पर गीता यज्ञ व गीता पाठ मंत्र जाप करें, जिससे मनोबल ऊंचा रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल देव अग्रवाल, अमरकांत गुप्ता, डा मनोज काबरा, सुरेंद्र अग्रवाल, कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, राकेश गर्ग, दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा, शैलेन्द्र किगंर, अजय कुमार गर्ग, शिव कुमार बंसल, श्याम लाल बंसल, तारा चंद वर्मा, तिरलोक चंद गुप्ता, संजीव कुमार, अमित शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा ।