शामली। जनपद के गांव दभेडी में ईद उल अजहा के पावन पर्व पर एसडीएम न्यायिक देवेन्द्र सिंह गरीबों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे। जहां उन्होंने दर्जनों गरीब बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गो को नए कपड़े वितरित किए। ईद उल अजहा के दिन नए कपड़े पाकर गरीब बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गो के चेहरे खिल उठे और वे मन ही मन एसडीएम को दुआएं देते नजर आए।

बता दें कि एसडीएम न्यायिक देवेन्द्र सिंह अक्सर समाज सेवा और जनहित के कार्यों को लेकर चर्चाओं में रहते है। जहां बुधवार को ईद उल अजहा के पर्व पर एसडीएम न्यायिक देवेन्द्र सिंह जनपद के कस्बा जलालाबाद के गांव दभेडी पहुंचे। एसडीएम द्वारा गांव में दर्जनों गरीब बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गो को नए वस्त्र वितरित किए गए।

ईद उल अजहा के पर्व पर नए वस्त्र पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे और ग्रामीण मन ही मन एसडीएम देवेन्द्र सिंह को खुदा का भेजा फरिश्ता कहते नजर आए। एसडीएम देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गरीबों की मदद करके उनके मन को शांति और खुशी मिलती है।

उन्होंने बताया कि वे सभी धर्मो में आस्था रखते है जिसके चलते आज वह जनपद के गांव दभेडी पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 40 गरीब बच्चों समेत कई महिलाओं और बुजुर्गो को नए वस्त्र भेंट किए। एसडीएम देवेन्द्र सिंह आए दिन इसी तरह से समाजसेवा करते रहते है। एसडीएम द्वारा ईद उल अजहा पर किए गए सराहनीय कार्य से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और अब वे खुशी खशी ईद उल अजहा का पावन पर्व मना रहे है।