मुजफ्फरनगर। उत्तम शुगर मिल खाईखेडी में अपने कमरे में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुरकाजी प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि आगरा के आवास विकास सिकंदरा निवासी अशोक कुमार (55) पुत्र हरि सिंह देर रात कमरे में सोए थे। सुबह दस बजे तक कमरे से बाहर नहीं आने पर स्टाफ को शक हुआ। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने से मौके पर अन्य कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। वहां पंखे से लटका शव मिला। शव को नीचे उतारा गया। आगरा में स्वजन को मामले की जानकारी दी गई। गुरुवार शाम को स्वजन के आने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि गत जुलाई में अशोक कुमार यहां तैनाती हुई थी।